नीतीश के 14 मंत्रियों को मिले उनके विभाग, जानिए किसके जिम्मे क्या..

सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के साथ 14 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद कैबिनेट की पहली बैठक की गई। और नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। आइए जानते हैं किसे कौन सा विभाग मिला है।
नीतीश कुमार: गृह विभाग, कैबिनेट, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन
तारकिशोर प्रसाद: वित्त, वाणिज्यिक कर, पर्यावरण एवं वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास विभाग
रेणु कुमारी: पिछड़ा कल्याण विभाग,उद्योग और पंचायती राज विभाग
विजय चौधरी: ग्रामीण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य.
विजेन्द्र प्रसाद यादव: उर्जा, मद्ध निषेध और निबंधन विभाग
रामसूरत राय: राजस्व विभाग
जीवेश मिश्रा: पर्यटन और श्रम विभाग
रामप्रीत पासवान: पीएचईड़ी विभाग
मुकेश सहनी: पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग
अशोक चौधरी: भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, विज्ञान प्रौधौगिकी
मेवा लाल चौधरी: शिक्षा विभाग
मंगल पांडेय: स्वास्थ और पथ निर्माण विभाग
संतोष कुमार सुमन: लघु सिंचाई विभाग
शीला कुमारी: परिवहन विभाग
अमरेंद्र सिंह- कृषि, सहकारी और गन्ना विभाग
विभागों के बंटवारे के साथ ही जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। विधानसभा की पहली सत्र जो 23 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाली है, उसमें मांझी सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।