2022 का ट्रेलर? 15 सालों में BJP की हार और AAP की जोरदार एंट्री, कांग्रेस सबसे पीछे
Share

2022 में आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ, चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा (BJP) और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज गई है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और माना जा रहा है कि ये नतीजे पंजाब चुनाव का ट्रेलर हैं.
दोपहर 2 बजे तक के परिणाम, BJP और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़
चंडीगढ़ में कुल 35 सीटें हैं, जिसमें सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन नतीजों में बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. आम आदमी पार्टी ने 14, भारतीय जनता पार्टी ने 12, कांग्रेस ने आठ और अकाली दल ने एक सीट जीती थी. इन नतीजों को पंजाब चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. AAP नेता यह भी कह रहे हैं कि अब 2022 में सरकार पक्की ही समजिये।
AAP सर्वे में भी सबसे आगे
गौरतलब है कि हाल ही में एबीपी-सी के वोटरों का एक सर्वे सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी 32 फीसदी वोटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में शानदार काम कर सकते हैं.
2022 trailer? BJP’s defeat in 15 years and strong entry of AAP, Congress is behind