Type to search

भाजपा मुख्यालय के 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

जरुर पढ़ें देश राजनीति

भाजपा मुख्यालय के 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Share on:

भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने दिल्ली स्थिति सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय तक दस्तक दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया, जिससें 42 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए।

सूत्रों ने कहा कि संक्रमित लोगों में कई सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। भाजपा ने एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है। किसी भी बड़ी बैठक से पहले दिल्ली में उनके मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का COVID-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा।

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।

42 employees of BJP Headquarters Corona positive

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *