भीषण सड़क हादसा, वैन पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Share

आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह घटना आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के थांटीकोंडा गांव घटी। जहां एक वैन पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान वैन एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें 15 लोग सवार थे। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। आसपास के लोगों की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया।