भारत में कोरोना की संख्या 20 लाख के पार
Share

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख के पार हो गई। इस महामारी से अब तक 41500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। दुनियाभर में 1.90 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित है। जबकि 7 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे के अंदर 62538 कोरोना केस मिले हैं।
अब तक देश में 2027075 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इनमें 607384 एक्टिव केस हैं। 1378106 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं अब तक 41585 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 6 अगस्त तक टेस्ट किए गए COVID-19 सैंपलों की कुल संख्या 2,27,24,134 है। जिसमें 5,74,783 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया।