रूस से तेल खरीदने पर फिर अमेरिका ने भारत को धमकाया! मोदी सरकार देंगे जवाब?
भारत को रूस से तेल खरीदने पर फिर अमेरिका ने धमकी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि, अभी तक भारत ने जो भी कच्चा तेल रूस से खरीदा है और उसका जो भी भुगतान किया है, वो अभी तक रूस पर लगाए गये अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं है। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से आगे कहा गया, कि नई दिल्ली, अपनी जरूरतों का जितना ऊर्जा आयात करता है, उसमें रूस सिर्फ एक प्रतिशत या दो प्रतिशत का ही प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, इसके आगे व्हाइट हाउस की तरफ से चेतावनी भरा लहजा इस्तेमाल किया गया।
व्हाइट हाउस एक तरह से भारत को धमकी भरे लहजे में कहा कि, रूस से ऊर्जा आयात को बढ़ाना भारत के हित में नहीं है और जो बाइडेन प्रशासन भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को अपने प्रेस ब्रीफिग में संवाददाताओं से कहा कि, “अभी, आप भी को एक दायरा बताने के लिए मैं बता रही हूं, कि भारत रूस से जो भी ऊर्जा आयात करता है, वो भारत के कुल ऊर्जा उत्पाद का सिर्फ एक या दो प्रतिशत के ही करीब है”।

हालांकि, भारत की तरफ से साफ तौर पर कहा जा चुका है, कि जिन देशों के पास तेल के भंडार हैं, वो हमें उपदेश ना दें, फिर भी अमेरिका और पश्चिमी देश भारत को धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
America again threatened India for buying oil from Russia! Will Modi government answer?