Type to search

अनन्या पांडे को था आर्यन खान पर क्रश

जरुर पढ़ें देश मनोरंजन

अनन्या पांडे को था आर्यन खान पर क्रश

Share on:

मुंबई – करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कॉफी विद करण 7 के अभी तक चार एपिसोड्स प्रीमियर हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है। शो के रिसेंट एपिसोड में लाइगर स्टार्स विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आए, जिन्होंने खूब मस्ती की। शो में करण ने जिक्र किया कि अनन्या पांडे अभी तक कार्तिक आर्यन और ईशान खट्टर को डेट कर चुकी हैं।

वहीं इन दिनों वो आदित्य रॉय कपूर के साथ हैं। हालांकि अनन्या ने इस बात पर मुहर नहीं लगाई। वहीं अनन्या ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान के बड़े बेटे व सुहाना खान के भाई आर्यन खान पर क्रश था। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब ने अपने क्रश पर से पर्दा उठाया है। एक नजर उन सेलेब्स पर जो इससे पहले अपने क्रश के नाम का खुलासा कर चुके हैं।

  • टाइगर श्रॉफ ने रिवील किया था कि उन्हें स्कूल के वक्त से ही श्रद्धा कपूर पर क्रश था। बता दें कि टाइगर और श्रद्धा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं।
  • एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने खुलासा किया था कि उन्हें टाइगर श्रॉफ पर क्रश था। बता दें कि तारा ने टाइगर के साथ फिल्म फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के अलावा हीरोपंती 2 में काम किया है।
  • आर माधवन ने बताया था कि एक वक्त पर उन्हें बिपाशा बसु पर क्रश था। फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स के दौरान उन्होंने ये राज खोला था।
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा का शाहरुख खान पर क्रश था। याद दिला दें कि एक वक्त दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी कई खबरें उड़ी थीं। ऐसे में कहा जाता है कि बाद में दोनों ने साथ में काम करने से भी इनकार कर दिया था।

Ananya Pandey had a crush on Aryan Khan

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *