Type to search

‘मुस्लिम विरोधी’ नारेबाजी : भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग गिरफ्तार

देश राजनीति

‘मुस्लिम विरोधी’ नारेबाजी : भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग गिरफ्तार

Share on:

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय और पांच अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर मंतर के पास “भड़काऊ नारेबाजी” के सिलसिले में हिरासत में लिया है।

अश्विनी उपाध्याय और अन्य लोग “कोलोनिअल-एरा कानूनों” के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान मौजूद थे, जिसमें मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की गई थी।

जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की घटना में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति के नाम की पहचान कर ली गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक उन लोगों के नाम है जिनके खिलाफ प्रारंभिक जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है कि वे मामले को “कानून के अनुसार संभाल रहे हैं और किसी भी सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Asit Mandal

Share on:
Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *