पंजाब चुनाव में जुटे अरविंद केजरीवाल, ग्रेट खली से की मुलाकात
Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को WWE पहलवान ग्रेट खली के साथ मुलाकात की है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी और ग्रेट खली की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है और कहा है कि ग्रेट खली ने दिल्ली में बिजली, शिक्षा तथा अस्पतालों को लिए उनकी सरकार द्वारा किए गए कामों की सराहना की गई है। अरविंद केजरीवाल और ग्रेट खली की तस्वीर को पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रेट खली वैसे तो हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं लेकिन फिलहाल वे पंजाब में रहते हैं।
ग्रेट खली के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, “आज मेरी मुलाकात ग्रेट खली से हुई है, वह पहलवान, जिसने दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है। उन्होंने दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूलों तथा अस्पतालों को लेकर हुए काम को पसंद किया है। अब हम यह सब पंजाब में भी करेंगे, हम मिलकर पंजाब को बदलेंगे।”
पंजाब में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने इस बार पंजाब में चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भी AAP ने पूरी ताकत झोंकी थी और ऐसी संभावना जताई थी कि पार्टी चुनाव जीत जाएगी, लेकिन 2017 में कांग्रेस बाजी मारने में कामयाब हुई थी, हालांकि 2017 के चुनाव में AAP दूसरे नंबर की पार्टी बनने में कामयाब जरूर हुई थी।
Arvind Kejriwal engaged in Punjab elections, meets Great Khali