Bihar..सुशील मोदी का नया पता !
Share

Bihar..BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद अपना सरकारी बंगला पांच देशरत्न खाली कर दिया है । यह बंगला बतौर उपमुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें आवंटित किया गया था। जो पहले कभी तेजस्वी प्रसाद यादव का हुआ करता था।
वहीं अब दिल्ली में सुशील मोदी को दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बंगला आवंटित होने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार सुशील मोदी को वहीं 12 जनपथ का बंगला मिलेगा, जिसमें रामविलास पासवान रहा करते थे। हालांकि आवंटन के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। ये वहीं बंगला है जहां रामविलास पासवान 31 साल से रहते आए है। पासवान का आधिकारिक पता भी पार्टी के दो दशकों से अधिक समय से ये ही रहा है।
रामविलास पासवान ने 2002 के गोधरा दंगों के बाद तत्कालीन अटलबिहारी वाजपेयी वाली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर एनडीए गठबंधन से भी नाता तोड़ लिया था। इसके बाद पासवान कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल हुए और मनमोहन सिंह कैबिनेट में 2 बार मंत्री रहे। बता दें 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपीए के समर्थन देने के बाद रामविलास पासवान को ये 12 जनपथ बंगले में कूच किया था।
फिलहाल वे विधान पार्षदों के लिए बने आवासीय परिसर के आवास संख्या 52 में रहेंगे। उनके निजी कर्मी व सहयोगी सोमवार को इसी परिसर से काम करते देखे गए। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सुशील कुमार मोदी को बधाई देने वालों का तांता इसी आवास पर लगा रहा।