Type to search

Bihar : नीतीश कुमार की कैबिनेट में बदलाव की चर्चा तेज

जरुर पढ़ें देश राजनीति

Bihar : नीतीश कुमार की कैबिनेट में बदलाव की चर्चा तेज

Share

बिहार की राजनीति का माहौल इन दिनों थोड़ा गर्म हो गया है। दरअसल, काफी दिनों से चर्चा कि बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री बदले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट में फेरबदल की तैयारियों की चर्चा गुरुवार देर रात और तेज हो गई। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार शाम अचानक पटना पहुंच गए। पटना आते ही वे सीधे नीतीश कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास गए।

हालांकि, दोनों नेताओं के मुलाकात के विषय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। भाजपा की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रधान ने रात्रि में राजकीय अतिथिशाला में विश्राम किया।

इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधान से मिलने आए। प्रधान शुक्रवार की सुबह दिल्ली लौट जाएंगे। बिहार में काफी समय से चर्चा है कि नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के मंत्रियों को बदला जा सकता है। परफार्मेंस के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, तो कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

Bihar: Discussion of changes in Nitish Kumar’s cabinet intensifies

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *