बिहार चुनाव : JDU में 35 में से 31 उम्मीदवार करोड़पति
Share

बिहार में चुनावी रैली शुरू हो गई है। इसमें महागठबंधन, एनडीए और बाकि के सभी क्षेत्रीय दल शामिल है। सभी पार्टयों की ओर से जनता को लुभाने का काम शुरू हो गया है। इस बीच एक आंकड़ा आमने आया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि पहले चरण में 1 हज़ार 64 उम्मीदवार है। इनमें से 375 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है। इनमें सबसे ज्यादा प्रतिशत जनता दल यूनाइटेड का है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के पहले चरण में 35 उम्मीदवार है। इनमें से 31 उम्मीदवार करोड़पति है। इनकी औसत सम्पत्ति 8. 12 करोड़ रुपए है। जनता दल यूनाइटेड के मित्र दल भाजपा के 29 में से 24 उम्मीदवार करोड़पति है। इनकी औसत संपत्ति 3. 10 करोड़ रुपए है। राजद के पास भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची है।
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के 2013 की रिपोर्ट में कहा गया था कि बिहार में 33. 74% लोग दरिद्रता की रेखा से नीचे जीते है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से बिहार में चुनावी माहौल गरम है। राज्य में तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगा।