Bihar Result 2020 : आरजेडी के ये उम्मीदवार चल रहे आगे…
Share

बिहार विधानसभा के लिए हुए 243 सीटों हुए चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकलती नजर आ रही है। महागठबंधन की तरह से आरजेडी के तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री उम्मीदवार है। आरजेडी ने कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा है। तेजस्वी वैशाली जिले के राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। जबकि उनके भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा है।
अब से कुछ देर पहले के रूझानों में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहे थे लेकिन, अब पासा पलट गया है। मौजूदा रुझानों के मुताबिक, NDA 128, MGB 104 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे है। साथ ही कुछ देर में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
आरजेडी के ये उम्मीदवार चल रहे आगे –
- शमीम अहमद (निर्वाचन क्षेत्र – नरकटिया), वोट – 7450, वोट शेयर – 37.9 आगे।
- अच्चे लाल प्रसाद (निर्वाचन क्षेत्र – चिरैया), वोट – 1929, वोट शेयर – 35.37 आगे।
- चेतन आनंद (निर्वाचन क्षेत्र – शिवहर) आगे।
- सैयद अबु डोजाना (निर्वाचन क्षेत्र – सुरसंड) आगे।
- संजय कुमार गुप्ता (निर्वाचन क्षेत्र – बेलसंड), वोट – 8215, वोट शेयर – 36.71 आगे।
- समीर कुमार महासेठ (निर्वाचन क्षेत्र – मधुबनी) आगे।
- भारत भूषण मंडल (निर्वाचन क्षेत्र – लौकहा) आगे।
- अविनाश मंगलम (निर्वाचन क्षेत्र – रानीगंज) आगे।
- उपेंद्र शर्मा (निर्वाचन क्षेत्र -बनमनखी) आगे।
- गौतम कृष्ण (निर्वाचन क्षेत्र -महिषी) आगे।
- ललित कुमार यादव (निर्वाचन क्षेत्र -दरभंगा रूरल) आगे।
- राजीव कुमार (निर्वाचन क्षेत्र -मीनापुर) आगे।
- राजेश कुमार सिंह (निर्वाचन क्षेत्र – हथुआ) आगे।
- हरिशंकर यादव (निर्वाचन क्षेत्र – रघुनाथपुर) आगे।
- बच्चा पांडे (निर्वाचन क्षेत्र – बड़हरिया) आगे।
- नूतन देवी (निर्वाचन क्षेत्र -गोरेयाकोठी) आगे।
- केदार नाथ सिंह (निर्वाचन क्षेत्र -बनिअपुर) आगे।