Type to search

नीतीश कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में सुधार

राज्य

नीतीश कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में सुधार

Bihar
Share on:

22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद शनिवार को एक बार फिर बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी। आइये इसके अहम फैसलों पर डालते हैं एक नजर –

  • बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है।
  • इसके तहत पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायतों की मंजूरी दी गई है।
  • 8 नए नगर परिषद बनाये गये हैंं और 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है।
  • बिहार सरकार ने 5 नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया है। इनमें सासाराम,मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी और समस्तीपुर नगर परिषद शामिल हैं।
  • 12 नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इनमें नगर निगम बिहारशरीफ, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर परिषद खगड़िया, सिवान, शेखपुरा, बरबीघा,  डुमरांव, बक्सर, हाजीपुर, सुल्तानगंज और नवादा शामिल है।

इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी थी। उस बैठक में नीतीश कैबिनेट ने धान खरीदारी के लिए SFC को 6 हजार करोड़ की राशि देने पर मुहर लगाने के साथ ही 3500 करोड़ ऋण गारंटी के लिए भी राशि मंजूर की थी।

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *