तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती है बीजेपी : अखिलेश यादव
Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफ बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को समर्थन देकर चौंकाया है तो दूसरी तरफ शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का तिरंगा यात्रा दिखावा है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये भाजपा दंगा भी करा सकती है। पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया था। अखिलेश के बयान के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है। जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 हजार करोड़ रुपए की लागत के जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था, वह ढह गया। सरकार इन गड़बड़ियों की ईडी, सीबीआई से जांच कब कराएगी। इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की सच्चाई सामने लानी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म डाला लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। सरकार बताए कि अग्निवीर योजना में कितने नौजवानों को नौकरी दी।
BJP can create riots on the pretext of tricolor yatra: Akhilesh Yadav