Type to search

भागलपुर में पलटी नाव, 20 लोग लापता

देश

भागलपुर में पलटी नाव, 20 लोग लापता

boat
Share on:

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में लोगों से भरी नाव पलटने की खबर सामने आई है। यह घटना आज सुबह घटी। जानकारी के मुताबिक, नाव पर 50 लोग लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 30 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 20 लोग अभी भी लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से निकले थे। यह हादसा भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालपुर तीन टंगा जहाज घाट के पास घटित हुआ। मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पार मकई की बुवाई के लिए नाव से जा रहे थे। नाव में 50 लोग सवार थे। इस दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोग डूब रहे लोगों की जान बचाने में जुट गए। वहीं गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य कर रहे हैं।

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *