LOADING

Type to search

Brazil Storm : रियो डी जनेरियो में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 18 की मौत

जरुर पढ़ें दुनिया देश

Brazil Storm : रियो डी जनेरियो में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 18 की मौत

Share

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान का कहर देखने को मिला है। यहां एक पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आई बाढ़ से करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, रियो डी जनेरियो में ये तूफान मंगलवार देर रात आया। हालांकि,मरने वालों की संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। रियो डी जनेरियो दमकल विभाग ने एक बयान में कहा, अभी तक भूस्खलन और बाढ़ से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बचावकर्मी राहत के कार्य में जुट गए हैं। करीब 180 से अधिक सैनिकों को प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है।

रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें त्रासदी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अपने मंत्रियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। दमकल विभाग ने कहा कि, तीन घंटे के भीतर क्षेत्र में 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई थी। जो पिछले 30 दिन के दौरान सबसे ज्यादा है। वहीं हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हादसे के बाद के भयावह दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश होने से काफी नुकसान भी हुआ है।

Brazil Storm: Heavy devastation due to rain and landslides in Rio de Janeiro, 18 killed so far

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *