BREAKING : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन
Share

नई दिल्ली – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। नारा शहर में हमलावर ने भाषण के दौरान उनपर दो गोलियां दागी थी। खबरें आई थी कि उनकी गर्दन और सीने में गोली के निशान थे। साथ ही उन्हें अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा था। शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे अस्पताल पहुंच गई हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जान लेवा हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद आबे को खून बहने की हालत में देखा गया।
BREAKING: Former Japan PM Shinzo Abe passes away