BREAKING : तीन भाजपा नेताओं की गोली मार कर हत्या
Share

जम्मू और कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आतंकियों ने अब से थोड़ी देर पहले BJP के तीन नेताओं की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी। आतंकियों ने इस वारदात को कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक युवा मोर्चा के जनरल सेके्रटरी हैं और दो अन्य नेता शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव फिदा हुसैन को अन्य दो साथी नेताओं समेत गोली मार दी। फिदा हुसैन ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य भाजपा नेताओं ने बाद में अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अन्य मारे गए भाजपा नेताओं की पहचान उमर रमजान हजाम तथा वसीम अहमद के तौर पर की गई है।
कश्मीर में यह पहला अवसर है कि इतने भाजपा नेताओं की आतंकियों ने एक साथ गोली मार कर हत्या की हो। इससे दो महीने पहले उन्होंने भाजपा समर्थित सरपंचों की हत्या जरूर कर दी थी।