BREAKING : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव
Share

कोरोना का कहर अब भारत में मंत्रियों पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब कोरोना वायरस के शिकार हो गए है। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और फिर डॉक्टर से परामर्श लिया। मेरे चेकअप के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।’
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में सभी मंत्रियों को सुझाव दिया कि जो कोई भी उसके संपर्क में आया, वह सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें। इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले भी दोबारा पूरा चेक-अप कराने के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।