छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज यानि 14 मई 2022 को जारी कर दिए हैं। इसकी घोषणा दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की गई। दोनों कक्षाओं के नतीजे साथ में घोषित किए गए हैं। परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर लाइव कर दिया गया है। हालांकि तकनीकी कारणों के चलते परीक्षार्थियों को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या सत्यापन कोड दर्ज करना होगा। CGBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 10 की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चली थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में घोषणा की थी जिसके तहत इस वर्ष की कक्षा 10 और 12 के सभी बोर्ड टॉपर्स को मुफ्त में हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी।
ऐसे चेक करें परिणाम
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
परिणामों के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए फ़ील्ड में अपना विवरण दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।
Chhattisgarh Board has released 10th, 12th result