Type to search

Commonwealth Games : भारत को मिला पहला मेडल

खेल जरुर पढ़ें दुनिया देश

Commonwealth Games : भारत को मिला पहला मेडल

Share on:

भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन टीम इंडिया का इरादा मेडल के खाते को खेलने का होगा। तीन मेडल इवेंट में भारत अपनी दावेदारी पेश करने जा रहा है। इसमें से सबसे अहम ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का इवेंट होगा। 49 किग्रा के महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

इसके अलावा मुक्केबाजी के मुकाबले होने हैं और बैडमिंटन, हॉकी में भारत खेलने उतरेगा। मनिका बत्रा की शानदार जीत के दम पर भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दूसरे दिन भी धमाकेदार जीत हासिल की। गयाना के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की। पहले दिन अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 3-0 से मात दी थी। मनिका बत्रा ने थुराइया थामस के खिलाफ 11-1, 11-3, 11-3 की एकतरफा जीत हासिल की जबकि रीत रिश्या ने 11-7, 14-12, 13-11 के अंतर से चेल्सी को हराया

पहले दिन पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन का सामना श्रीलंका के साथ हो रहा है। भारत की स्टार जोड़ी अश्विन पोनप्पा और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी ने पहला गेम में एक तरफा खेल दिखाते हुए 21-14 से इसे अपने नाम किया। दूसरा गेम दोनों ने और भी कम अंतर 21-9 से अपने नाम कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। युवा स्टार लक्ष्य सेन दूसरे मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के खिलाफ उतरे। पहला गेम लक्ष्य ने 21-18 से जीता।

क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में भारतीय युवा ने 132kg का वजन उठाया और पहले ही प्रयास में कुल वजह सो 248 तक पहुंचाते हुए तालिका में पहले स्थान पर जगह बनाई। भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पहली कोशिश में 107kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में भी संकेत ने अपना दम दिखाया और इस बार 111kg का भार उठाने में सफल रहे। तीसरा प्रयास भी उनका सफल रहा और इस भारतीय वीर ने 113kg का भार सफलतापूर्व स्नैच किया। स्नैज में वह पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 107kg और श्रीलंका के इसरु कुमार 105kg के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Commonwealth Games: India got its first medal

Asit Mandal

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *