भारत में कोरोना के मामले 52 लाख के पार

देश (Inida) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है। 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 96 हजार 424 मरीज मिले। गुरुवार को 1174 मरीजों की जान गई और 87,778 लोग रिकवर हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) की ओर से शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 84,372 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 52,14,678 हो गए हैं, जिनमें से 10,17,754 लोगों का उपचार चल रहा है और 41,12,552 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।
24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच –
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 17 सितंबर तक कुल 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 10,06,615 नमूनों की जांच की गई।
मृत्यु दर –
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.62% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को 24 हजार 619 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 45 हजार 840 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 8 लाख 12 हजार 354 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 3 लाख 1 हजार 752 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 468 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।