भारत में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल! 50 हजार से ज्यादा की मौत
Share

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख के पार जा चुकी है, वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना से 941 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 57,982 नए मामले सामने आये है।
अब भारत में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 26,47,664 हो गयी है। वही 50,921 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि 19,19,843 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके है। जिसके बाद एक्टिव केस में भी कमी आयी है। मौजूदा समय में देश में 6,76,900 एक्टिव केस है। ICMR डेटा के मुताबिक, अब तक 3,00,41,400 लोगों का टेस्ट किया गया है। जबकि पिछले 24 घंटे में 7,31,697 टेस्ट किया गया है।