COVID-19 : सिक्किम में विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगी एंट्री
कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट उत्पन्न होने के कारण दुनिया में एक नया संकट खड़ा हो गया है। ओमाइक्रोन वेरिएंट की वजह से पुरे विश्व में एकबार डर का माहौल है। कोरोना वायरस के इस वेरिएंट को अब तक का सबसे ताकतवर वेरिएंट माना जा रहा है। जिसके चलते भारत ने इस नए वेरिएंट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब सिक्किम में विदेशी नागरिकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में 15 दिसंबर तक विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं दी जाएगी। यह निर्णय ओमाइक्रोन वेरिएंट के कारण लिया गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर 2021 तक सिक्किम की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट/आरएपी/पीएपी पास रद्द कर दिया गया है। सिक्किम इस सख्त रुख को अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है।
केंद्र ने ओमाइक्रोन वेरिएंट पर नई ट्रावेल एडवाइज़री जारी की है। नई एडवाइज़री के मुताबिक, उच्च जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले पर्यटकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों का भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। साथ ही पॉजिटिव पाए जानेवाले पर्यटकों को क्वारंटाइन होना ही पड़ेगा।
COVID-19: Foreign nationals will not get entry in Sikkim