दिल्ली-NCR की हवा आज भी बहुत खराब
Share

दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना आज भी आसान नहीं है। आज बुधवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा बहुत खराब है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर ज्यादातर लोग प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए मास्क पहने नजर आ रहै हैं। सांस के मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। सामान्य और स्वस्थ लोगों को भी सांस फूलने, खांसी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें महसूस हो रही हैं।
दिल्ली से सटे नोएडा में भी हालत खराब है। नोएडा के सेक्टर 62 की हवा आज भी सबसे ज्यादा खराब है। यहां हवा का स्तर 387 दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टर 125 में सबसे कम 213 एक्यूआइ दर्ज किया गया है। इससे समझा जा सकता है कि दिल्ली से सटे नोएडा की हवा कितनी खराब है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का भी यही हाल है।
दिल्ली में प्रमुख जगहों पर एक्यूआइ का स्तर
स्थान AQI
पंजाबी बाग 347
पुषा रोड 333
शादीपुर पश्चिमी दिल्ली 322
वजीरपुर 325
अशोक विहार 357
जहांगीर पुरी 371
आरके पुरम 355
RTO दिल्ली 314
लोधी रोड 299
नोएडा AQI
सेक्टर- 116 302
सेक्टर- 125 213
सेक्टर- 1 279
सेक्टर- 62 387
गुरुग्राम AQI
सेक्टर-51 242
सेक्टर-2 एमआइटी मानेसर 231
फरीदाबाद AQI
सेक्टर 11 360
न्यू इंडस्ट्रियल टाउन 336
नाथू कॉलोनी 290
Delhi-NCR’s air is still very bad