राष्ट्रपति पद की रेस में काफी आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू, जश्न का माहौल
Share

अब से कुछ देर बाद साफ हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में शुरू हुई और फिलहाल सांसदों के मतों की गणना पूरी हो गई है जिसमें मुर्मू भारी बढ़त बना चुकी हैं।
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है और बीजेपी इस जीत के बाद बड़े जश्न की तैयारी में है। शाम को करीब 4 बजे प्रधानमंत्री मोदी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई देने जाएंगे तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ऑफिस से राजपथ तक रोड शो करेंगे। दूसरे राउंड की काउंटिंग के नतीजे सामने आ गए हैं, दूसरे दौर की काउंटिंग में आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचलप्रदेश और गोवा राज्य के रिजल्ट सामने आए हैं। द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट मिले।
प्रधान मंत्री मोदी निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए शुक्रवार 22 जुलाई को शाम दिल्ली के होटल अशोका में विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान रामनाथ कोविंद को सदस्यों की ओर से एक प्रशस्ति पत्र, एक स्मृति चिन्ह और सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक हस्ताक्षर पुस्तिका भी भेंट की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी लोकसभा राज्यसभा के सदस्य मौजूद रहेंगे।
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है. इसके लिए बीजेपी ने जश्न की तैयारी पूरी कर ली है. 1 लाख 35 हजार ऐसे गांव हैं जहां जश्न मनाया जाएगा. यहां आदिवासी लोगों की संख्या ज्यादा है. दिल्ली में बीजेपी रोडशो भी निकालेगी. सांसदों को भी यह काम सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में यह बात पहुंचाये कि मोदी सरकार ने आदिवासी चेहरे को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है.
राज्यसभा औऱ लोकसभा के सांसदों के कुल 748 वोट वैलिड पाए गए। सांसदों के वोट से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जिनकी वैल्यू कुल 3 लाख 78 हजार वोट है। वहीं यशवंत सिन्हां को 208 वोट मिले जिनकी वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 हो रही है। करीब 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिए गए हैं।
Draupadi Murmu came out ahead in the presidential race, the atmosphere of celebration