आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share

25 जुलाई सोमवार को द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह की वजह से आज लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। लोगों को कुछ रास्तों से परहेज करने को कहा है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, चालकों को कौटिल्या, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, कृष्ण मेनन मार्ग, विजय चौक और के कामराज मार्ग की तरफ जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेल भवन गोलंबर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकबगंज रोड, रायसीना रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
Draupadi Murmu will take oath as President today, traffic police issued advisory