किसानों का ‘जाम आंदोलन’ आज
Share

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 17वां दिन है। केंद्र सरकार से बातचीत ना बनने के बाद जहां एक तरफ किसानों ने दिल्ली जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे को 12 दिसंबर से बंद करने का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों ने देशभर के सभी टोल नाकों को भी टोल फ्री करने का एलान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के किसान भी अब दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले में किसान ट्रैक्टरों में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। सड़क पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। जिसमें इलाके के किसान सवार होकर दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। ये सभी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन देने के लिए निकले हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी? इधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कृषि आंदोलन का विरोध करते हुए कहा कि मोदी जी, लोकतंत्र में निरंकुशता का कोई स्थान नहीं है। आप और आपके मंत्रियों की नीति हर विरोधी को माओवादी और देशद्रोही घोषित करने की है। भीषण ठंड और बरसात में जायज मांगों के लिए धरने पर बैठे अन्नदाताओं से माफ़ी मांगिए और उनकी मांगें तत्काल पूरी करिए।