उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का एहसास
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चढ़ता पारा अब लोगों को परेशान कर रहा है। दोपहर में निकल रही खिली धूप भी अब लोगों के पसीने निकाल रही है। दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड समय से पहले चली गई है। आपको बताते हैं कि मौसम विभाग का क्या अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पंजाब, असम व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।
वहीं, बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। 48 घंटों के बाद पछुआ पवनों में की गति में वृद्धि हो सकती है।
Feeling of heat in many states of North India