Type to search

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की उम्र में निधन

देश बड़ी खबर

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की उम्र में निधन

Tarun Gogoi
Share on:

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, आज 5 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने निधन पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले तरुण गोगोई के कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई थी।

वह सांस लेने में दिक्कत होने के साथ बेहोश हो गये थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। मंत्री ने बताया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (86) को बेचैनी की शिकायत के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में दो नवम्बर को भर्ती कराया गया था। गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे सरमा ने कहा था, ‘‘आज दोपहर के करीब सांस लेने में दिक्कत के कारण उनकी हालत बिगड़ी। इसलिए, डॉक्टरों ने एक इंट्यूबेशन वेंटिलेटर शुरू किया, जो मशीन वेंटिलेशन था।’’

गोगोई के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Share on:
Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *