पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की दोनों किडनी फेल, हालत गंभीर
Share

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी किडनी फेल हो गई हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। उनकी तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
चेतन चौहान उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री है। जानकारी के मुताबिक, सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई. फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक चौहान की हालात गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।
भारतीय टीम के लिए चेतन चौहान ने 40 टेस्ट मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 7 वनडे मैच भी उन्होंने खेले। क्रिकेट करियर समाप्त होने के बाद उन्होंने राजनीतिक करियर शुरू किया और पहली बार 19991 में बीजेपी के टिकट से सांसद बने थे। इसके बाद 1998 में भी चेतन सांसद चुनकर आए थे।वर्तमान समय में चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री हैं। कई लोगों को ट्विटर पर चेतन चौहान की तबियत ठीक होने के लिए दुआ करते हुए देखा गया है। चेतन चौहान ने टेस क्रिकेट में भारत के लिए 2 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। चेतन चौहान को कई बार क्रिकेट कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है।