दिल्ली में गर्मी और उमस, हफ्ते भर छाये रहेंगे बादल!
Share

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में लोग कई दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से परेशान हैं. लेकिन इस सप्ताह यह दौर थम जाएगा। लेकिन लोगों की परेशानी में बढ़ावा भी हो सकता हैं। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलती रहेंगी और तापमान सामान्य रहेगा। अगले 24 घंटे में दिल्ली में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने से गर्मी परेशान कर सकती है।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.4 और न्यूनतम सामान्य से दो कम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी 70 से 98 फीसदी रहा। इस कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। अधिकतम तापमान पालम में 33.8, लोदी रोड में 32.8, रिज इलाके में 32.4, आया नगर में 32.2 व गुरुग्राम में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
13 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद अब तक 15 से भी अधिक दिन तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस दौरान 315 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह 240 मिमी के आसपास रहती है।