गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
Share

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल देश के गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी बताई जा रही है। इस वजह से एम्स निदेशक डाॅ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1295590160369737730
याद हो कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती देश के गृहमंत्री अमित शाह पिछले सप्ताह 14 अगस्त को ही संक्रमण से मुक्त हुए थे। उन्होंने स्वयं ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजकर 58 मिनट पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के चलते स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।