Type to search

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट

कारोबार जरुर पढ़ें दुनिया देश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट

Share

मुंबई – रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आज एक बार फिर से भारतीय बाजार में इसका असर देखने को मिला है। बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिला है जबकि निफ्टी की बात करें तो इसमे भी तकरीबन 250 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 10.16 बजे की बात करें तो निफ्टी 215 अंकों की गिरावट के साथ 16441 अंकों के साथ 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि सेंसेक्स 762 अंकों की गिरावट के साथ 55095 अंकों के साथ 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी मुद्रा रूबल बुरी तरह से नीचे गिर गया है। पश्चिमी देशों की ओर से लगातार लगाए जा रहे प्रतिबंध के चलते रूस की बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर की तुलना में रूबल की कीमत 119.50 तक पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को यह 30 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि बाद में इसमे थोड़ी कमजोरी देखने को मिली थी और यह 110 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।

शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी कंपनी बायोकॉन पर देखने को मिला था। इसके 7 फीसदी से ऊपर की गिरावट देखने को मिली है। रेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं रूपए की बात करें तो एक डॉलर की कीमत 75.73 रुपए तक पहुंच गई है, यानि 40 पैसे की गिरावट हुई है। शेयर बाजार के साथ ही क्रिप्टो बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटक्वाइन, इथेरियम, में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।

Huge fall in Indian market amid Russo-Ukraine war

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *