Type to search

Instagram ने पेश किया नया फीचर

जरुर पढ़ें देश

Instagram ने पेश किया नया फीचर

Share

Instagram ने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इसकी घोषणा मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया। उन्होंने कहा – कंपनी इंस्टाग्राम पर एक नया सर्चेबल और डॉयनामिक मैप एक्सपीरियंस पेश कर रही है। ये अपडेटेड एक्सपीरियंस यूजर्स को अपने आस-पास के फेमस टैग्ड लोकेशन का पता लगाने देगा।

इसके साथ ही यह रेस्तरां, कैफे और ब्यूटी सैलून जैसे विशेष कैटेगरी की मदद से रिजल्ट को फिल्टर करने की भी अनुमति देगा। इस अपडेट से पहले, इंस्टाग्राम पर मैप के एक्सपीरियंस में केवल पोस्ट शामिल थे। इस नए अपडेट के साथ,यूजर्स मैप खोज सकते हैं, फिल्टरिंग ऑप्शंस तक पहुंच सकते हैं और आस-पास की चीज़ों को देखने के लिए मैप को इधर-उधर कर सकते हैं। मेटा का कहना है कि नया मैप अब इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं कुछ हैशटैग खोजते समय आप मानचित्र पर रिलेवेंट लोकेशन्स भी ढूंढ सकते हैं।

आप अपने फीड या स्टोरीज में पोस्ट में लोकेशन टैग को टैप करके एक नया लोकेशन खोज सकते हैं। आप एक्सप्लोर पेज पर किसी शहर, पड़ोस या लोकेशन का नाम भी सर्च कर सकते हैं।

अगर आपको कोई ऐसा लोकेशन मिलता है, जिसमें आपकी रुचि है, तो आप उसे सेव कर सकते हैं और भविष्य में उस पर फिर से जा सकते हैं।
इसके अलावा आप दोस्तों को या ग्रुप्स में सीधे मैसेज के माध्यम से किसी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं।

अगर आपकी प्रोफाइल सार्वजनिक है, तो आप अपने कंटेंट में लोकेशन टैग या स्टिकर का उपयोग करके इसे मैप पर दूसरों के देखने के लिए प्रदर्शित भी कर सकते हैं। बता दें कि स्नैपचैट भी ऐसा एक फीचर देता है जो आपको किसी विशिष्ट लोकेशन से जुड़ी सार्वजनिक स्टोरीज को पोस्ट करने की अनुमति देता है।

Instagram introduced new feature

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *