Elon Musk के खिलाफ मुकदमा, Twitter की डील पर नया पेंच
बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदने की घोषणा करने वाले एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, इस डील पर रोक लगाने के लिए फ्लोरिडा पेंशन फंड ने मस्क और Twitter पर एक मुकदमा दायर किया है। इसमें एलन मस्क और Twitter की डील को कम से कम 2025 तक रोकने की मांग की गई है।
डेलावेयर चांसरी कोर्ट में दायर केस में कहा गया है कि 9 फीसदी से अधिक Twitter हिस्सेदारी लेने के बाद मस्क एक “इच्छुक स्टॉकहोल्डर” बन गए हैं। अब वह Twitter की खरीदारी को तब ही पूरा कर सकते हैं जब दो-तिहाई शेयरहोल्डर्स को उनका स्वामित्व नहीं दिया जाता है। इसके मुताबिक कम से कम साल 2025 तक डील पर रोक लगाकर रखना जरूरी है। इस केस में Twitter के मैनेजमेट पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया है। इस पूरे प्रकरण पर अब तक ना तो Twitter का कोई बयान आया है और ना ही एलन मस्क की ओर से जवाब दिया गया है। बता दें कि एलन मस्क ने Twitter के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील का ऐलान किया था। इसके लिए मस्क फंड भी जुटाने लगे हैं। बीते दिनों खबर आई कि मस्क ने सिकोया कैपिटल फंड ने 80 करोड़ डॉलर, वाइकैपिटल ने 70 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। वहीं, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन ने एक अरब डॉलर निवेश की हामी भरी है।
Lawsuit against Elon Musk, new twist on Twitter deal