दिल्ली AIIMS में डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द, पंजाब में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू
Share

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने 5 से 10 जनवरी के विंटर वैकेशन को रद्द कर दिया गया है। AIIMS प्रशासन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने को कहा है। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना हो गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पंजाब में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू –
पंजाब में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत फुली वैक्सीनेटेड लोगों को ही दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों दफ्तर शामिल हैं। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा को 50% कैपिसिटी के साथ चलाने का आदेश दिया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
Leave of doctors canceled in Delhi AIIMS, night curfew in Punjab till January 15