मुंबई की ‘निर्भया’ की इलाज के दौरान मौत, बलात्कारियों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी रॉड
Share

मुंबई – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां साकीनाका इलाके में 34 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। युवती के साथ रेप के बाद बर्बरता की गई है, जिसके बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। और अब आख़िरकार उसकी मौत हो गयी। मुंबई के राजावाडी अस्पताल (Rajawadi Hospital) में उनकी मौत हो गई है।
अधिक खून बह जाने की वजह से आज दोपहर 12 बजे मौत हुई है। कल मुंबई के अंधेरी में स्थित साकीनाका में मोहन चौहान नाम के नराधम ने आधी रात को दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। उसने बलात्कार कर महिला के गुप्तांग में लोहे का रॉड घुसेड़ दी थी। शव को मुंबई के जे.जे. अस्पताल (J.J. Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले (Hemant Nagrale, CP Mumbai) ने इस घटना पर आज प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई।
महाराष्ट्र सीएमओ की ओर जारी बयान में कहा गया है कि, सीएम उद्धव ठाकरे ने (मुंबई रेप) घटना की पूरी जानकारी ली है और पुलिस कमिश्नर से बात की है।उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक पर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। उन्होंने जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस भेजा है।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष की रेखा शर्मा ने कहा कि, अभी तक सिर्फ 1 आरोपी गिरफ्तार (मुंबई रेप केस में) हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं होती है, तो मैं इसके बारे में पूछताछ करने के लिए एक सदस्य को भेजूंगी और पीड़ित परिवार की मदद भी करूंगी।
Mumbai’s ‘Nirbhaya’ dies during treatment, rapists put rod in private part