भारत में घुसकर पाकिस्तान ने किया 45 भारतीयों को अगवा
Share

भारत-चीन (India China) के बीच मौजूदा समय में भारी तनाव है। इस बीच पाकिस्तान (pakistan) की ओर से एक तरफा भड़काने वाली हरकत की गई है। एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, बुधवार को पाकिस्तान नेवी (Pakistan Navy) ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा में घुसकर मछुआरों (Fishermen) को निशाना बनाया। 8 बोट में सवार सभी 45 मछुआरों को अपने साथ ले गए। इनमें 6 बोट पोरबंदर की और 2 वेरावल की थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मछुआरों को कराची बंदरगाह ले जाया गया है।
इस हरकत के बाद हलचल मच गयी है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नेवी की इस हरकत से गुजरात के मछुआरे नाराज हैं। सभी ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की। पाकिस्तान की नेवी की पकड़ में आने से बचे मछुआरों ने बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नेवी ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए।
बता दें कि गुजरात की लंबी समुद्री सीमा पाकिस्तान से लगती है। भारतीय नौसेना अब सतर्क है। इससे पहले पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने इसी तरह बीती 17 फरवरी को भी सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को उनकी 3 नावों के साथ बंधक बना लिया था। फिलहाल, ये सभी कराची की जेल में बंद हैं।