पाकिस्तान : महिला बंदी को पुलिसकर्मी ने जेल में कपड़े उतरवाए, फिर सबके सामने नचाया
Share

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी शबाना इरशाद ने एक महिला कैदी को जेल में कपड़े उतारने पर मजबूर किया, मामला यहां पर ही नहीं रुका, इस पुलिसकर्मी ने उसे र्निवस्त्र कर डांस भी कराया। जानकारी समाने आने के बाद पुलिस विभाग की ओर से महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला कैदी के खिलाफ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिसकर्मी शबाना इरशाद ने परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उस पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा।
महिला कैदी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
Pakistan: The policeman got the female prisoner stripped in jail, then danced in front of everyone