पैरोल पर पैरोल! राम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा, 50 दिन की मिली पैरोल

साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं, आज आठवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है. इस दौरान वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा. शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकलेगा. बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है.
राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में 21 दिन की फरलो दी थी. इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागवत के आश्रम में रहे. यहां से 21 दिंसबर को ही राम रहीम रोहतक जेल लौटा था. लेकिन अब एक बार फिर से राम रहीम को पैरोल मिली है.
जानकारी के अनुसार, राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड और रेप केस में 2017 में सजा हुई थी. अब तक उसे 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है. पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी. इस दौरान राम रहीम की मां बीमार थी और वह उनसे मिलने गया था. इसी तरह दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई. तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल, चौथी बार जून 2022 को एक महीने की पैरोल मिली थी.
इसी तरह पांचवीं बार अक्टूबर 2022 को 40 दिनों की पैरोल, छठी बार 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल, सातवीं बार 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल, फिर नवंबर 2023 में आठवीं बार फरलो और अब 19 जनवरी 2024 को नौवीं बार राम रहीम को पैरोल दी गई है. लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Parole on parole! Ram Rahim will come out of jail again, gets parole for 50 days