बहरीन के प्रधानमंत्री का 84 साल की उम्र में निधन
Share

बहरीन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। शाही महल में उनके निधन की घोषणा ट्विटर पर की। बयान में कहा गया है कि शेख खलीफा का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाए जाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बहरीन की स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के मायो क्लिनिकल अस्पताल में बुधवार सुबह शेख खलीफा का निधन हुआ। बहरीन समाचार एजेंसी (बीएनए) ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनका किस चीज का इलाज कराया जा रहा था। बहरीन के किंग ने एक सप्ताह के लिए शोक व्यक्त करने और सभी सरकारी कार्यों को स्थगित करने का आदेश दिया है।
बता दें कि शेख खलीफा का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वो बहरीन के शाही परिवार से थे। उन्होंने 1970 के बाद से बहरीन के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। 15 अगस्त 1971 को बहरीन की स्वतंत्रता से एक साल पहले शेख खलीफा ने पदभार ग्रहण किया था। वह दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।