नोटबंदी के पांच साल पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
Share

केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नोटबंदी के फैसले को आज (8 नवंबर) पांच साल हो गए हैं। नोटबंदी की वर्षगांठ पर विपक्षी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस फैसले के लिए घेरा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं, वहीं एनसीपी, टीएमसी और दूसरे दलों ने भी उनको घेरा है।
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार से 5 सवाल पूछे हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- अगर नोटबंदी सफल थी तो 1. भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? 2.कालाधन वापस क्यों नहीं आया? 3.अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? 4.आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? 5.महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?
देश में नोटबंदी को आज से पांच साल पहले 8 नवंबर 2016 को लागू किया गया था। आठ नवंबर 2016 की शाम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इस फैसले से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म होने और डिजिटल लेनदेन बढ़ने का दावा किया गया था। हालांकि ये बातें सही साबित नहीं हुईं। इसके उलट कई रिपोर्ट कहती हैं नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को पटकी से उतार दिया। ऐसे में विपक्ष लगाचार नोटबंदी की आलोचना करता रहा है और मोदी सरकार को घेरता रहा है।
Priyanka Gandhi asked these 5 questions to PM Modi on five years of demonetisation