दिल्ली में आज दिनभर बारिश

दिल्ली में शुक्रवार रात से अब तक बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में वर्ष के इस समय के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे रहा है।
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश होगी। इस वक्त देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आने वाला वीकेंड सुहाना रहेगा और रविवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में आज शनिवार को दिनभर बारिश होगी। दिल्ली में शनिवार-रविवार को मौसम सुहाना रहेगा। दिल्ली में आज और कल न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Rain in Delhi today