Ambulance के लिए याद रखे ये 2 नंबर, इमरजेंसी में आएंगे काम

नई दिल्ली, 12 जुलाई (वि.प्र.) – नेशनल हेल्थ मिशन के तहत क्रिटिकल केयर सेवाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवाए चलाई जा रही है। जिसका जरूरत पड़ने पर फायदा उठाया जा सकता है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 102 और 108 नंबर डॉयल कर, एंबुलेंस सुविधा ली जा सकती है। मिशन के तहत देश के 35 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार मरीज की जरूरतों को देखते हुए दो तरह की एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाती है। इसके आधार पर मरीज और उसके परिजन एक फोन के जरिए एंबुलेंस सुविधा ले सकते हैं।
Ambulance के लिए याद रखे ये 2 नंबर –
102 : इसके तहत सामान्य जरूरत के लिए एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं और बच्चों के इलाज के लिए भी इस सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई राज्य जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पात्र मरीज को फ्री में अस्पताल पहुंचाने, रेफर करने पर दूसरे अस्पताल पहुंचाने और बच्चे और मां को वापस घर पहुंचाने की सुविधा मुफ्त में देते हैं।
108: इसके तहत गंभीर मरीज, दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिलती है। नेशनल हेल्थ मिशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश भर में 10,993 एंबुलेंस 108 सेवाओं और 9995 एंबुलेंस 102 सेवाओं के लिए उपलब्ध हैं।
Remember these 2 numbers for ambulance, will come in handy in emergency