Type to search

पंजाब कांग्रेस में INDIA गठबंधन पर नाराजगी, बड़े नेताओं को AAP का साथ मंजूर नहीं

देश राजनीति

पंजाब कांग्रेस में INDIA गठबंधन पर नाराजगी, बड़े नेताओं को AAP का साथ मंजूर नहीं

Punjab Congress
Share on:

कांग्रेस हाईकमान ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस में आम आदमी पार्टी से हाथ मिला लिया है, लेकिन पंजाब कांग्रेस के नेताओं में इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। पंजाब के टॉप कांग्रेसी नेता इसके विरोध में आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के AAP के साथ शामिल होने को सिरे से नामंजूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी AAP सरकार से लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इस गठबंधन को गलत तक करार दे दिया। बता दें कि भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार के खिलाफ 26 राजनीतिक दलों ने INDIA गठबंधन बनाया है, जिसमें कांग्रेस और AAP भी शामिल हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने AAP पर अपनी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन अब उन्होंने हमारे डिप्टी CM (पूर्व) ओपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बीमार होने के बाद भी उन्हें जबरन जेल में डाल दिया गया। अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो AAP जिम्मेदार होगी। उन्होंने ऐलान कर दिया कि पंजाब में कांग्रेस और AAP के बीच कोई समझौता नहीं हो सकता।

पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं किया है, न ही वे AAP के साथ किसी गठबंधन के पक्ष में हैं। वे इस पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ हैं।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसे लेकर कांग्रेस और AAP सरकार के CM भगवंत मान पर निशाना भी साध दिया। जाखड़ ने कांग्रेस से अपना रूख स्पष्ट करने के लिए कहा है। जाखड़ ने पूछा कि क्या वह राज्य में सत्तारूढ़ AAP सरकार की विरोधी है? जाखड़ ने CM भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और AAP के बीच समझौते के बाद अब क्या हमें कांग्रेस को सरकारी पार्टी या विपक्षी पार्टी कहना चाहिए?

Resentment over INDIA alliance in Punjab Congress, big leaders do not accept AAP’s support

Share on:
Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *