रिकी केज और फालू शाह को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

संगीत की दुनिया का सबसे बड़े अवॉर्ड यानी 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। इसके अलावा भारतीय संगीतकार फालू शाह ने भी अवॉर्ड अपने नाम किया। अरोज आफताब ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गईं हैं। वहीं, बेस्ट म्यूजिक वीडियो के लिए Batiste और कार्लोस रफेल रिवेरा को अवॉर्ड मिला।
ग्रैमी में करीब 28 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन जनवरी में होना था लेकिन, कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। रिकी केज ने एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। फालू शाह को उनकी एलबम आ रहमान के लिए ये अवॉर्ड मिला है। ग्रैमी अवॉर्ड्स में फालू शाह को बेस्ट चिल्ड्रन एलबम कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला। यही नहीं, उन्होंने अवॉर्ड शो में अपनी परफॉर्मेंस भी दी। वहीं, पाकिस्तानी सिंगर अरोज आफताब उन्हें ‘मोहब्बत’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला।
फालू शाह ने सोशल मीडिया पर ग्रैमी अवॉर्ड्स की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘आज के जादू के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर समारोह के उद्घाटन परफॉर्म करना कितने सम्मान की बात है।’
Ricky Cage and Falu Shah received the Grammy Award