रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, रिमांड नहीं मांगेगी NCB
सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में आज एनसीबी (NCB) ने बड़ा एक्शन लेते हुए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। ऐसे में अब तक इस केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस केस में एनसीबी के साथ ही साथ सीबीआई और ईडी भी जुटे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रिया को आज शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पूरे तीन दिन तक चली पूछताछ के बाद आज पूरी संभावना इस बात की है कि NCB रिया की कोर्ट से रिमांड नहीं मांगेगा। NCB को लगता है कि पिछले तीन में जो जानकारी रिया ने दी है वो काफी है इसलिए अब आगे पूछताछ की जरूरत नहीं है। NCB के ऐसा करने पर होगा ये कोर्ट अपनी तरफ से ही ज्युडिशियल कस्टडी तय करेगा और हो सकता है कि उसके बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे जमानत की अर्जी लगा सकते हैं।
गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे की पहली प्रतिक्रिया –
रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि वो एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा भुगत रही हैं, जो कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित था और अवैध दवाओं के सेवन की वजह से आत्महत्या की। ये न्याय की विडंबना है। तीन केंद्रीय एजेंसियां एक महिला के पीछे थीं।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे ने दिया है पहला बयान –
इधर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे ने भी पहला बयान दिया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता ने कहा कि कर्म से भाग्य तय होता है। रिया की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक हैशटैग ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “भगवान हमारे साथ है।”
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर गुप्तेश्वर पांडे, डीजीपी बिहार ने कहा कि पूरे देश को लग रहा था कि इस केस में काफी कुछ और अभी बाहर आएगा। शुरू से लग रहा था कि इस केस में कुछ छुपाया जा रहा है। ऐसे में ये तो शुरुआत है, ये काफी आगे जाएगा। रिया की गिरफ्तारी एनडीसीपी एक्ट के सेक्शन 8सी, 20 बी, 27 ए, 29 और 29 के तहत हुई है। अगर इन मामले में रिया दोषी पाई जाती हैं तो क्या होगा?
कितने साल की हो सकती है सजा –
रिया को जिन धाराओं में गिरफ्तार किया गया है उनमें गांजा रखना-खरीदना, बैन हुई दवाओं को खरीदना, ड्रग्स का सेवन करना आदि शामिल है। इन मामलों में अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। जानकारी के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के घर से जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस एनसीबी ने बरामद किए थे उन्होंने कई बड़े राज खोले हैं। जांच के मुताबिक, रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स पैडलर से जुड़े फोटो, वीडियो, वॉट्सऐप चैट्स और SMS मिले हैं।
एनसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रिया ने पूछताछ में ये भी बताया कि जो भी ड्रग्स आता था वो सुशांत के लिए और उसके दोस्तों के लिए आता था। उसने कई बार सुशांत के साथ ही ड्रग्स लिया था। रिया के मुताबिक सुशांत रोज़ ड्रग्स लेते थे। सूत्रों के मुताबिक रिया ने सुशांत को कई बार ड्रग्स लेने से मना किया, लेकिन सुशांत नही माने। रिया ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद से उन्होंने कभी ड्रग्स नही लिया।