Type to search

Russia-Ukraine War : रूस ने अब तक यूक्रेन पर 600 मिसाइलें दागी, कई शहर तबाह

जरुर पढ़ें दुनिया देश

Russia-Ukraine War : रूस ने अब तक यूक्रेन पर 600 मिसाइलें दागी, कई शहर तबाह

Share

कीव – रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने दावा किया है रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का तीसरा दौर सोमवार को होगा।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के आधार जानकारी दी है कि रूस ने 600 मिसाइलें दागी हैं और अपने 95% सैनिकों को यूक्रेन में तैनात किया है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने शहरी युद्ध में कुशल सीरियाई लोगों को कीव लेने में मदद करने के लिए यूक्रेन भेजा। डब्ल्यूएसजे ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लड़ाकों की पहचान की गई है, लेकिन कुछ पहले से ही रूस में यूक्रेन में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध में फंसे 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली में उतरी। सभी भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार शाम को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की. यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच दोनों नेताओं ने एक दिन पहले भी मॉस्को में वार्ता की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बेनेट ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी फोन पर बात की. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिन से जारी युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता के मद्देनजर बेनेट ने रविवार सुबह से कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात की है.

Russia-Ukraine War: Russia has so far fired 600 missiles at Ukraine, many cities destroyed

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *